किसान इण्टरमीडिएट कालेज, साखोपार, बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
KUSHINAGAR NEWS: जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांति पूर्ण एवं सुचारू रुप से सम्पन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसान इण्टरमीडिएट कालेज, साखोपार एवं बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया गया, जहाँ परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों, मेटल डिटेक्टर , पेयजल आदि की समीक्षा की गई। जिले के अन्य परीक्षा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। किसी भी प्रकार की अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने हेतु निर्देश दिए गए।







