Home उत्तर प्रदेश उतरार से गोगहर तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

उतरार से गोगहर तक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

PRATAPGARH NEWS: बाबागंज विकास खंड की ग्राम पंचायत उतरार को गोगहर वार्ड से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। अब इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के प्रयास तथा बाबागंज विधायक विनोद सरोज के प्रस्ताव से इस सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 61 लाख रुपये की लागत से 1300 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की है, उल्लेखनीय है कि उतरार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव पिछले दो वर्षों से इस मार्ग को पक्की सड़क के रूप में परिवर्तित कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे। इस मार्ग के स्वीकृत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी राम सुमेर पाल, बीडीसी घनश्याम सरोज, बीडीसी शिव बहादुर सरोज, परमेश्वर यादव, केशलाल मौर्य, अमित मौर्य, विकास सरोज, धीरेन्द्र यादव, जगदीश सरोज, संजय गौतम, अनिल सरोज, अतीश शुक्ला सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।