Home उत्तर प्रदेश उतरार में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित हुई लंबी कूद प्रतियोगिता

उतरार में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित हुई लंबी कूद प्रतियोगिता

गोलू सरोज ने मारी बाजी

PRATAPGARH NEWS: नागपंचमी (गुड़िया) के पावन अवसर पर मंगलवार को बाबागंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरार में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरागंज विनोद यादव द्वारा लोदीपुर स्थित मैदान में कराया गया,वही प्रतियोगिता में उतरार गांव के गोलू सरोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 फीट की लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विशाल सरोज ने 18.3 फीट के साथ द्वितीय स्थान जबकि रोहित यादव ने 17.9 फीट छलांग लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम विजेता को फर्राटा पंखा व नगद धनराशि, द्वितीय को मिक्सर ग्राइंडर व नगद धनराशि, तथा तृतीय को इलेक्ट्रिक प्रेस व नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर पूर्व बीडीसी रामसुमेर पाल, बीडीसी घनश्याम सरोज, शिव बहादुर सरोज, धीरू सिंह, वार्ड सदस्य केशलाल मौर्य, राकेश सरोज, जगदीश सरोज, संजय गौतम, अमित मौर्य, मुकुल मौर्य, अतुल मौर्य, संदीप यादव, बाबूलाल मौर्य व बलराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।