PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन को लेकर सदभावना सभा में शामिल होने रामपुरखास आये सांसद उज्ज्वल रमण सिंह का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कैम्प कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी सांसद को फूल व मालाओं से लाद दिया। इंदिरा चौक पर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जन प्रफुल्लित स्वागत देख सांसद उज्ज्वल रमण सिंह कार्यकर्ताओं की तरफ मुखातिब हो बोले-ऐसा स्वागत और उत्साह अभी तक उन्हें कहीं नही देखने को मिला। स्वागत करने वालों मे मोहित यादव, लालजी पटेल, धीरेन्द्र कुमार, उर्मिला, रविशंकर शुक्ल, बबलू सिंह, मोहनलाल चौबे, सोनू तिवारी, नागेश जायसवाल, रूपनाथ पटेल, विनोद सिंह परिहार, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, अवधेश सिंह, राजू यादव, प्रधानाचार्य हरिकेश मिश्र, गुडडू सिंह, अनिल कुमार छोटे सिंह, रिंकू शुक्ला, राजू मिश्र, जितेन्द्र द्विवेदी, राकेश शुक्ला, रिंकू शुक्ला, प्रदीप सिंह, मनीष सिंह, मक्खन लाल साहू, जगदीश नारायण तिवारी बब्लू, विनोद मिश्र, पं. रमाशंकर शुक्ल, शैलेन्द्र सरोज, आशीष तिवारी, आदि प्रमुख रहे।







