JAUNPUR NEWS: थाना चन्दवक पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और ईमानदारी का परिचय देते हुए क्षेत्र में मानवता की मिसाल कायम की है। प्र0नि0 सत्यप्रकाश सिंह के निर्देशन में उ0नि0 मरछू यादव अपनी हमराह एंटी रोमियो टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास उन्हें एक पर्स गिरा हुआ मिला। पर्स खोलकर देखने पर उसमें मोबाइल फोन, आईडी कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद हुए। आईडी कार्ड की जांच में पता चला कि पर्स ज्योति विश्वकर्मा पत्नी धनंजय विश्वकर्मा निवासी बजरंग नगर, थाना चन्दवक का है। पुलिस टीम ने तुरंत संपर्क कर ज्योति विश्वकर्मा को थाना चन्दवक बुलाया और नियमानुसार उनका पर्स सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस कार्य में शामिल पुलिस टीम—
प्र0नि0 सत्यप्रकाश सिंह, थाना चन्दवक
उ0नि0 मरछू यादव, थाना चन्दवक
उ0नि0 दुर्गा प्रसाद गुप्ता, थाना चन्दवक
म0हे0का0 नीलम शर्मा, थाना चन्दवक
पीआरडी चन्द्रकला, थाना चन्दवक
चन्दवक पुलिस की इस पहल ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना भी मजबूत करती है।







