गले मिल कर दी गई एक-दूसरे को बधाई, चखा गया मीठी-मीठी सेवईयों का स्वाद
BHADOHI NEWS: कालीन नगरी भदोही ईद-उल-फितर के तीसरे दिन सोमवार को भी पर्व की खुमारी में डूबा रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक मिलने-मिलाने का दौर चलता रहा। लोग एक-दुसरे के घरों पर जाकर गले मिले और पर्व की मुबारकबाद दी। साथ ही मिठी-मिठी सेवईयों का स्वाद चखा। रमजान-उल-मुबारक मुसलमानों का सबसे मुकद्दस महीना होता है। पूरे माह मुसलमान भाई रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत में गुजार देते है। उस रोजे व इबादत के सदके में मुसलमान भाईयों को ईद-उल-फितर का पर्व मिलता है। ईद पर्व के दिन तो कालीन नगरी भदोही पर्व के खुमारी में पूरी तरह से डूबा ही रहा। लेकिन दुसरे व तीसरे दिन भी नगर में यह खुमारी बरकरार रहा। नगर के बाजारों में अधिकांश दुकानों के ताले नहीं खुले। कुछ ऐसा ही हाल कालीन प्रतिष्ठानों का भी रहा। लोग एक-दुसरे के घरों पर जाकर कर मुबारकबाद देने में लगे रहे। यह दौर जो सुबह से शुरू हुआ तो देर शाम तक जारी रहा। जहां पहुंचकर लोग एक-दुसरे से गले मिलते रहे और पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते रहे। मीठी-मीठी सेवईयों का स्वाद चखा गया तो वहीं लजीज व्यंजनों का लोगों में खुब लुत्फ उठाया। इसी क्रम में भदोही विधायक जाहिद बेग समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अलीशेर खां व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अयूब अंसारी बाबू के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं वें भदोही पत्रकार संघ के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मो.फिरोज खां के घर पहुंचे। विधायक ने ईद की ढेरों सारी शुभकामनाएं दी।







