जनपद के सभी विवेचकों तथा जनपद में नियुक्त निरीक्षकों को इसके प्रभावी उपयोग पर दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
BHADOHI NEWS: जनपद में पुलिस व्यवस्था को आधुनिकए पारदर्शीए तेज एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से डिजिटल पुलिस सुधार की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में जनपद के सभी विवेचकों तथा जनपद में नियुक्त निरीक्षकों को ई.समनए ई.सक्ष्य और यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एएसपी ने इन डिजिटल एप्लिकेशनों की तकनीकी प्रक्रियाए उनके महत्व तथा पुलिस कार्य को अधिक कुशल बनाने में इनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया गया कि ई.समन के माध्यम से कोर्ट से संबंधित समन अब इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजे जा सकते हैंए जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया पारदर्शी बनती है। वहीं ई.साक्ष्य ऐप अपराध स्थल की रीयल.टाइम वीडियोए फोटो तथा साक्ष्यों को सुरक्षित रूप से कैप्चरए संरक्षित एवं अपलोड करने में सहायक हैए जो अदालत में प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करने में मजबूती प्रदान करता है। यश ऐप ;उत्तर प्रदेश पुलिस का एआई आधारित ऐपद्ध अपराधियों के डेटाबेसए सीसीटीवी मैपिंगए संदिग्ध पहचानए गैंग एनालिसिस तथा बीट लेवल पुलिसिंग को स्मार्ट बनाने में उपयोगी है। इस दौरान अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचनाए मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश भी दिए गए। सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद एएसपी ने बताया गया कि वे इन डिजिटल उपकरणों का अधिकतम उपयोग करें और प्राप्त प्रशिक्षण को अपने दैनिक कार्यों में लागू कर जनपद भदोही में लंबित प्रकरणों का त्वरितए पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। यह प्रशिक्षण डिजिटल पुलिस सुधार की दिशा में जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर सीओ विश्वज्योति राय व सीओ बलराम मौजूद रहे।







