Home उत्तर प्रदेश इलाहाबाद ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

इलाहाबाद ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

PRAYAGRAJ NEWS: केन्द्रीय कर्मचारी परिसंघ, नई दिल्ली एवं आयकर कर्मचारी महासंघ, केन्द्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद ने केन्द्रीय कर्मचारी परिसर में एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना और NPS/UPS को समाप्त करना है। भोजनावकाश के दौरान हुए इस प्रदर्शन के बाद परिसर के भूतल पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कॉमरेड अजमत हुसैन ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव कॉमरेड श्रीयांक आनंद ने किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए संघ के जोनल सचिव कॉमरेड नागेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। NPS और UPS सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा खत्म हो गई है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर शाखा संयुक्त सचिव कॉमरेड विपिन मिश्रा, उपाध्यक्ष कॉमरेड पुष्पराज पटेल और कोषाध्यक्ष कॉमरेड शैलेन्द्र कुमार ने भी विचार रखे। सभा में पेंशनर एसोसिएशन के के.सी. कुशवाहा, श्याम सुंदर, श्रद्धानंद श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व शाखा अध्यक्ष कॉमरेड भगवान प्रसाद पटेल, रघुलाल प्रजापति, प्रेम चंद, ए.पी. वर्सने, विनोद कुमार, नीरज यादव, रूपेश कुमार, आदिल, जावेद, विकास कुमार, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती ममता, सुश्री सोनम केसरवानी, सुश्री श्रद्धा केसरवानी, सुश्री सुनीता, सुश्री पूजा, अदनान, इंदु सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा के अंत में सरकार से पुरानी पेंशन योजना तुरंत लागू करने की मांग वाला प्रस्ताव भी पारित किया गया।