Home उत्तर प्रदेश इलाहाबाद उत्तर और प्रतापपुर विधानसभा सेमीफाइनल में

इलाहाबाद उत्तर और प्रतापपुर विधानसभा सेमीफाइनल में

राहुल राजपाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल एवं ध्रुव प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद उत्तर ने मेजा विधानसभा को चार विकेट और प्रतापपुर विधानसभा ने इलाहाबाद पश्चिम को 32 रन से हराकर प्रथम नीलम करवरिया कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। ग्रुप सी से इलाहाबाद उत्तर और ग्रुप बी से प्रतापपुर की टीम ने जहां अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम चार में स्थान पाया। वहीं अपना पहला मैच खेल रही मेजा और इलाहाबाद पश्चिम टीम की हार के साथ ही प्रतियोगिता से विदाई हो गई। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर सोमवार को खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर मेजा विधानसभा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन (अर्जुन दुबे 40, संदीप पटेल 26 नाबाद, प्रिंगल अवस्थी 25, आदर्श मिश्र 2/26, प्रथम मिश्र, राहुल राजपाल, सुब्रत प्रसाद तिवारी एवं सक्षम अवस्थी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में इलाहाबाद उत्तर ने 18.1 तीन ओवर में 6 विकेट पर 116 रन (राहुल राजपाल 37, सचिन तिवारी 18, अंशुमान पांडेय 16 नाबाद, प्रथम मिश्र यादवेंद्र सिंह यादव 11-11, अर्जुन दुबे 3/13, विनय यादव, आशीष यादव व इशांत कुमार निषाद एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में अरुण कुमार व मोहम्मद आरिफ अंपायर एवं मोहम्मद सैफ व आशीष भारतीय स्कोरर रहे। राहुल राजपाल को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में प्रतापपुर विधानसभा ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में 140 रन (ध्रुव प्रताप सिंह 28, ऋषभ सिंह 26, नितिन सिंह 25, सौरभ त्रिपाठी 16, मोहम्मद तैमूर 23, आदित्य तिवारी 3/06, विशेष आनंद 2/27, मोहम्मद अरबाज, कौशल श्रीवास्तव, एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में इलाहाबाद पश्चिम की टीम 17.2 ओवर में 108 रन (मोहम्मद अरबाज 40, मोहम्मद तैमूर 29 नाबाद, आदित्य तिवारी 15, कृष्णा यादव 3/24, ध्रुव प्रताप सिंह 2/09, वैभव पाल 2/14, सौरभ त्रिपाठी 1/29) पर सिमट गई। ध्रुव प्रताप सिंह को पूर्व रणजी क्रिकेटर जावेद खान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व राहुल सिंह अंपायर एवं मोहम्मद सैफ व आशीष भारतीय स्कोरर रहे।
आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने बताया कि मंगलवार को पहला मुकाबला इलाहाबाद दक्षिण और फाफामऊ विधानसभा के बीच सुबह 8ः00 बजे से और दूसरा मुकाबला फूलपुर एवं कोरांव विधानसभा के बीच दोपहर 12ः00 बजे से खेला जाएगा।