Home उत्तर प्रदेश इलाज कराने गया वृद्ध लापता, परिजनों में हडकंप

इलाज कराने गया वृद्ध लापता, परिजनों में हडकंप

PRATAPGARH NEWS: इलाज कराने गया वृद्ध के अचानक अस्पताल से लापता हो जाने से परिजनो मे हडकंप मचा हुआ है। परेशान बेटे ने प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में पिता के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका को लेकर तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के सराय संग्राम सिंह निवासी विरेन्द्र कुमार पुत्र शंकर लाल के पिता का मनोरोगी होने के चलते प्रयागराज मे इलाज चल रहा था। तबीयत बिगडने पर बेटा उन्हें लेकर पन्द्रह जून को यूनाइटेड अस्पताल रावतपुर ले गया था। बेटे के मुताबिक ओपीडी का पर्चा बनवाते समय अचानक उसका पिता कहीं लापता हो गया। इधर शंकर लाल के लापता होने की जानकारी घर पहुंची तब परिजन रोने बिलखने लगे। पीड़ित परिजनों ने लालगंज पुलिस को भी सूचित कर वृद्ध के सुरक्षित घर लौटने को लेकर गुहार की है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि प्रकरण में प्रयागराज पुलिस से सम्पर्क किया गया है।