Home उत्तर प्रदेश इमरजेंसी वार्ड में नवजात शिशु का शव कूड़ा दान में मिलने से...

इमरजेंसी वार्ड में नवजात शिशु का शव कूड़ा दान में मिलने से मचा हड़कंप

JALAUN NEWS: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला अस्पताल उरई की इमरजेंसी वार्ड में एक नवजात शिशु का शव मिलने से जिला अस्पताल उरई व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि 15 अगस्त के पावन पर्व पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।उसी दिन रात में पाप को छिपाने के लिए इमरजेंसी में उपचार कराने आई अज्ञात युवती ने प्रसव क्रिया के बाद एक नवजात शिशु की हत्या कर वार्ड में रखे कूड़ा के डिब्बे में फेंक कर रफूचक्कर हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक से लेकर वार्डव्याय, स्वीपर आदि सभी की रात ड्यूटी होने के वावजूद इतनी बड़ी घटना हो गई।किसी को भनक तक नहीं लगी। जिला अस्पताल परिसर में अस्पताल अधीक्षक भी आवास बनाकर रह रहे हैं। किसी को भी कोई जानकारी नहीं हुई।कुछ मजबूत सूत्रों का यहां तक कहना है कि इसमें किसी ड्यूटी कर्मचारी का भी शामिल होना बताया जा रहा है। क्योंकि इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों को घटना के समय बंद किया गया है। ताकि उपरोक्त घटना के साक्ष्य न मिल सकें। फिलहाल यह विषय कोतवाली उरई का है। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी व अन्य स्टाफ अस्पताल की सुरक्षा के नाम पर मात्र ढिंढोरा पीटता रहा।अगर कोई शरीफ व्यक्ति से अनजाने में गलती हो जाती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दी जाती है। उनके नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना घट गई उनको जरा भी भनक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय उच्चाधिकारियों में खलबली मच गई। तुरंत उन्होंने पुलिस को शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम करा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उपरोक्त घटना का जांच कर शीध्र ही शव की जघन्य पाप करने वाले का पर्दाफाश करने को कहा गया है।