Home उत्तर प्रदेश इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश 15 अगस्त तक

इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश 15 अगस्त तक

KUSHINAGAR NEWS: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर स्थित 27128, इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश तिथि 15 अगस्त तक विस्तारित की गई है। उक्त जानकारी केंद्र के समन्वयक प्रो० गौरव तिवारी ने देते हुए बताया कि इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश कार्य चल रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षा का स्वरूप वार्षिक है अर्थात वर्ष में एक बार ही परीक्षा दी जानी है। बीए और बीकॉम के अतिरिक्त एमए अंग्रेजी,  शिक्षा शास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, हिंदी, इतिहास और मनोविज्ञान आदि में और विभिन्न प्रमाणपत्र कार्यक्रमों और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश कार्य किया जा रहा है ।