SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर नगर के भूतपूर्व चेयरमैन मो. फारुख उर्फ भूरा कुरैशी मरहूम के छोटे भाई मो. इकराम लाला क़ुरैशी को लगातार चौथी बार जमीयतुल क़ुरैश ऑल इंडिया रजि. का जिला उपाध्यक्ष व मो. लियाकत अली कुरैशी को पुनः नगर अध्यक्ष चिलकाना मनोनीत किये जाने पर कुरैशी समाज में खुशी की लहर है।
ज्ञात हो कि विगत सोमवार को जमीयतुल कुरैश ऑल इंडिया रजि. संस्था के जिलाध्यक्ष सहारनपुर इमरान कुरैशी के आवास पर मनोनयन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी व जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी द्वारा इकराम लाला कुरैशी को लगातार चौथी बार जिला उपाध्यक्ष व लियाकत अली कुरैशी को नगर अध्यक्ष चिलकाना मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताते चलें कि इकराम लाला कुरैशी व लियाकत अली कुरैशी लगभग चौदह वर्षो से जमीयतुल कुरैश ऑल इंडिया रजि. संस्था के बैनर तले समाज हित के कार्य करते आ रहे हैं। मंगलवार की सुबह नगर निवासी कुरैशी समाज के लोगों ने अपनी खुशी का इज़हार करते हुए इकराम लाला कुरैशी के आवास पर पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा कराया तथा इकराम लाला कुरैशी व लियाकत अली कुरैशी को फूल माला पहनाकर बधाई दी। वहीं जिला उपाध्यक्ष इकराम लाला क़ुरैशी व नगर अध्यक्ष लियाकत अली ने समाज के सभी लोगों के साथ साथ संस्था के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर इमरान भूरा कुरैशी, गुलबहार गुल्लू कुरैशी, शहजाद कुरैशी, इमरान कुरैशी, असलम कुरैशी, नौशाद कुरैशी, रियासत कुरैशी, अहसान कुरैशी, फय्याज कुरैशी, उस्मान कुरैशी, सरफराज कुरैशी, हाजी हफीजुर्रहमान कुरैशी, अलीम कुरैशी, नदीम कुरैशी, सलीम कुरैशी, नसीर कुरैशी, मुनव्वर कुरैशी व बानी कुरैशी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







