बिहार रैली में बोले “जनता के अंदर गुस्सा है, प्छक्प्। गठबंधन को मिल रहा जबरदस्त समर्थन”
JAUNPUR NEWS: खेतासराय जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के निवासी इकबाल अहमद को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उन्हें दी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जब वे शनिवार को खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
बिहार रैली में दिखा इकबाल का जोश
हाल ही में बिहार में आयोजित ैप्त् रैली में इकबाल अहमद कांग्रेस और राजद नेताओं के साथ मंच साझा कर चुके हैं। वहां उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता के भीतर गुस्सा साफ झलक रहा है। लोग खुले तौर पर प्छक्प्। गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में नाकाम रही है और जनता अब बदलाव चाहती है।
बीजेपी पर कसा तंज, “बुलडोजर सरकार बेशर्म”
असम में बुलडोजर कार्रवाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए इकबाल अहमद ने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए सख्त टिप्पणी की है। इसके बावजूद असम सरकार लगातार गरीबों के घर तोड़ रही है। 2022 में भाजपा ने पक्के घर देने का वादा किया था, लेकिन आज उन्हीं के आशियाने उजाड़ रही है। ये बेशर्मी की पराकाष्ठा है।”
छात्र राजनीति से कांग्रेस की मुख्यधारा तक का सफर
इकबाल अहमद का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। वर्ष 1997 में वे लखनऊ के डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद छैन्प् के माध्यम से कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े और उत्तर प्रदेश छैन्प् के महासचिव रहे। उन्होंने महाराष्ट्र में भी छैन्प् अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के पदों की जिम्मेदारी निभाई। लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद अब उन्हें असम कांग्रेस में सह-प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी मिली है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह
इकबाल अहमद की इस नियुक्ति से जौनपुर और खेतासराय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके समर्थकों का कहना है कि “इकबाल अहमद की जमीनी पकड़, साफ छवि और संघर्षशील व्यक्तित्व कांग्रेस को असम में मजबूत करेगा।”







