SAHARANPUR NEWS: सम्राट इंटर कॉलेज मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर व कारितास इंडिया के समन्वय से शांति और सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने शांति के बैनर और तख्तियां लेकर पीस मार्च निकाला। यह मार्च कॉलेज से प्रारंभ होकर मिमलाना रोड के मुख्य मार्ग व मुख्य चौराहों और मोहल्लों से होते हुए पुनः कॉलेज पर समाप्त हुआ। मार्च का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना तथा अफवाहों को रोकना था। कारितास संस्था वर्ष 2019 से समाज में एकता, शांति और आपसी समझ को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अफवाहों से बचाकर देशहित और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
मार्च को सफल बनाने में कारितास इंडिया की ओर से जिला परियोजना समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) कुलदीप त्यागी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार तथा सम्राट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट, कसान , सादिक, अमन, जुनैद और उवैस, इरफाना अंजुम, शगूफा नाज, फातिया नाज, का विशेष सहयोग रहा।







