Home उत्तर प्रदेश इंडिया कारपेट एक्सपो में भाग में लेने वालो को मिलेगी विशेष छूट 

इंडिया कारपेट एक्सपो में भाग में लेने वालो को मिलेगी विशेष छूट 

BHADOHI NEWS: मंगलवार को परिषद् के क्षेत्रीय कार्यालय, कारपेट एक्सपो मार्ट, भदोही में प्रशासनिक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। आगामी 49वें इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में परिषद् के अध्यक्ष कुलदीप राज वट्टल तथा प्रशासनिक समिति के सदस्य अनिल सिंह, असलम महबूब,  संजय गुप्ता, पियूष बरनवाल, रोहित गुप्ता, रवि पटोदिया, हुसैन जफ़र हुसैनी,इम्तियाज़ अहमद के अलावा परिषद् के कार्यकरी निदेशक एवं सचिव डा. स्मिता नागर कोटी भी शामिल रही। बैठक में वर्तमान बाजार स्थिति और निर्यातकों के हितों को ध्यान में रखते हुए, समिति ने स्टॉल बुकिंग शुल्क में ₹2000 (दो हजार रुपये) की कमी करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सभी निर्यातकों के लिए एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है। इंडिया कारपेट एक्सपो को सफल बनाने के लिए के लिए और एक्सपो मार्ट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए सभी तैयारिया शुरू हो चुकी है। निर्यातकों को बताया गया कि स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया कल से प्रारंभ की जा रही है। सभी निर्यातकों से आग्रह है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।