Home उत्तर प्रदेश इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा की गई मदद

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा की गई मदद

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और उत्तर प्रदेश इकाई ने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद की है। सोसाइटी द्वारा मंगलवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोसाइटी के चेयरमैन और कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। गढ़ीवा की आरती देवी और जरौली असोथर की विमला देवी को राहत सामग्री दी गई। दोनों को तिरपाल और हाइजीन किट प्रदान किए गए। किट में साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, सैनिटरी पैड समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल थी। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण इन महिलाओं के कच्चे घर ढह गए हैं। इस कारण उनका गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर मदद पहुंचाना है। इससे वे कठिन परिस्थितियों से उबर सकें। कार्यक्रम में अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।