KUSHINAGAR NEWS: उपकेन्द्र मटिया विशुनपुरा पर तैनात आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी की मृत्यु 23.12.2023 को हो गई थी। उनके स्थान पर अनुकंपा के आधार पर पुत्रवधू नन्दनी देवी पत्नी निखिल गुप्ता की नियुक्ति की मांग को लेकर मामला तूल पकड़ रहा है। नन्दनी देवी निवासी ग्राम-मटिया राम गोविन्द, पोस्ट-देवरिया पाण्डेय, ब्लाक पडरौना ने जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र देकर नियुक्ति की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजना के अनुसार मृतक आश्रित परिवार के सदस्य की ही नियुक्ति की जाती है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा आना-कानी की जा रही है। ग्राम प्रधान ने किसी अन्य को जबान देने की बात कही है। नन्दनी देवी का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत की जनता से हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी तैयार किया है जो उनके पक्ष में है। साथ ही आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में खुली बैठक न कराकर कानून को नजरअंदाज करते हुए धनउगाही करके प्रस्ताव तैयार किया गया है जो विधि विरुद्ध है। इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी की जा चुकी है। नन्दनी देवी ने DM से सासू माँ आशा सुनीता देवी के स्थान पर अपनी नियुक्ति आशा पद पर किये जाने हेतु आदेशित करने की कृपा करने का अनुरोध किया है।







