PRATAPGARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लखपेड़ा भवानीगंज का रहने वाला युवक लालमणि चौरसिया पुत्र जवाहरलाल चौरसिया उम्र लगभग 30 वर्ष घर से लगभग कुछ दूर पर सौंच करने के लिए गया था आवारा घूम रहे साड अचानक से उस पर हमला कर दिया चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने युवक को लेकर पहुंचे एक निजी अस्पताल डॉक्टर ने युवक का चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया आंत फटने से युवक की हुई मौत युवक एक हाथ से विकलांग भी बताया जा रहा है घटना की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारियों समेत मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे घटना को लेकर क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से जब आवारा पशुओं के संबंध में वार्ता करनी चाहिए तो आए हुए सभी अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे पर अपना ठीकरा फोड़ते नजर आए इन जानवरों से आए दिन होती रहती हैं अनेक घटनाएं क्षेत्र वासियों के बार-बार शिकायत करने पर ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट लगाई जाती है कि ग्रामसभाओं और सड़कों पर एक भी आवारा जानवर नहीं है उनको गौशालाओं में भेज दिया गया है शिकायतकर्ता को बताया जाता है कि आपकी समस्या का निदान हो गया केवल कागजों की खानापूर्ति की जा रही है।







