PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह में बाबा घुइसरनाथ धाम में शुक्रवार को भगवान घुइसरनाथ जी का भक्तों ने विशेष श्रृंगार किया। आरती पूजन के साथ भोले बाबा के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं भजन संकीर्तन के साथ भण्डारे में भी भक्तों ने देर शाम तक देवाधिदेव महादेव का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी जेपी पटेल व खुशबू पटेल ने धार्मिक आयोजन का संयुक्त रूप से संयोजन किया। कार्यक्रम में मंदिर के महन्त मयंक भाल गिरि समेत आचार्य समूह के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य शिव आराधना का मनोरम दृश्य दिखा। सह संयोजक कल्लू पटेल, लालजी पटेल, राज तिवारी भक्तों की सेवा संगत में जुटे दिखे। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, श्याम नारायण तिवारी, शुभम अग्रहरि आदि रहे।





