Home उत्तर प्रदेश आरक्षी राजकमल को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान 2025 से गया नवाजा

आरक्षी राजकमल को हिंदुस्तान शौर्य सम्मान 2025 से गया नवाजा

PRATAPGARH NEWS: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रतापगढ़ के आरक्षी राजकमल को ‘हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विगत वर्ष के दौरान कर्तव्य पालन में असाधारण शौर्य और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। आरक्षी राजकमल सोशल मीडिया सेल, प्रतापगढ़ में तैनात हैं और उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह Hindustan Media Ventures Limited द्वारा आयोजित किया गया था। एसपी डॉ. अनिल कुमार और प्रतापगढ़  पुलिस परिवार ने आरक्षी राजकमल को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।