फोटो:मोहम्मद समीर को मैन ऑफ द मैच मंडल खेलकूद अधिकारी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।
PRAYAGRAJ NEWS: रोलिंग स्टाक ऑपरेशन (आरएसओ) और लेखा विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर डीआरएम का अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। डीएसए मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले मैच में आरएसओ ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन (अक्षय कुमार 50, हरि बदन 27, अजीत कुमार व पंकज 16-16, अनुज पांडेय 2/12, देशराज यादव 2/32, देवेंद्र, राजा कुमार व मानिक चंद्र एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में संरक्षा विभाग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन (अजीत कुमार सरोज 54, रमेश 30 नाबाद, देशराज यादव 13 नाबाद, बिपिन कुमार 3/14, ऋषि गुप्ता 1/27) ही बना सकी। बिपिन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में लेखा विभाग ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन (मोहम्मद समीर 69, अमित पासवान 38, आदित्य 22, मयंक यादव 20, पंकज मिश्रा, गौतम कुमार, अजीत कुमार व अमन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 196 रन (पंकज मिश्रा 86 नाबाद, अंकित कुमार 36, गौतम कुमार 20 नाबाद, पीके पटेल 2/32) ही बना सकी। मंडल खेलकूद अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मोहम्मद समीर को मैन ऑफ द मैच दिया।







