Home उत्तर प्रदेश आम रास्ता को अवरुद्ध किए जाने की हुई शिकायत

आम रास्ता को अवरुद्ध किए जाने की हुई शिकायत

PRAYAGRAJ NEWS: संबंधित तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरौड़ में 50 वर्षों से चालू आम रास्ते को दबंगों द्वारा अवरुद्ध किए जाने के मामले की शिकायत भुक्तभोगी ने नायब तहसीलदार डईया राममूर्ति से करते हुए खुलवाए जाने की गुजारिश की है। बताते चलें कि तहसील कोराव अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरौड़ में भुक्तभोगी गायत्री प्रसाद पुत्र तौलन ने 50 वर्षों से चालू आम रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत करते हुए नायब तहसीलदार डईया राममूर्ति से बताया कि परिवार के ही दबंग किस्म के सुग्गी लाल पुत्र राम भरख व रामसागर पुत्र सुग्गीलाल सुनीता पत्नी बुद्धसेन आदि लोगों द्वारा चालू आम रास्ते को बॉस बल्ली लगाकर तीन दिन पहले से अवरुद्ध कर दिया है जिसके चलते बारिश के महीने में भुक्तभोगी को कीचड़ युक्त खेत से निकलना पड़ रहा है जब भुक्तभोगी ने मना किया तो मंगलवार को शाम चार बजे उपरोक्त दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डंडे से पीड़ित के माता शहदेंई देवी को बुरी तरह पीट दिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार डइया राममूर्ति ने तत्काल हल्का लेखपाल को निर्देशित कर मौके पर भेजते हुए रिपोर्ट मंगाकर शीघ्र रास्ता खुलवाए जाने का आश्वाशन दिया है।