Home उत्तर प्रदेश आम के पेड़  से लटका मिला युवक का शव मचा कोहराम

आम के पेड़  से लटका मिला युवक का शव मचा कोहराम

AURAIYA NEWS: फफूँद थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी व्यक्ति का शव गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। दूसरे गाँव निवासी एक दूधिया ने शव लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेनसिक टीम ने जांच पड़ताल की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गाँव भैसोल निवासी मदन सिंह पुत्र स्वo सियाराम सविता आयु लगभग पैतीस वर्ष का शव गाँव भैसोल से लगभग एक किलोमीटर दूर गाँव रामनगर और भैसोल के बीच  रामनगर निवासी कैलाश के खेत मे खडे आम के पेड़ पर गमछा से बने फंदे पर लटका हुआ मिला, गाँव भैसोल की ओर जा रहे एक दूधिया ने पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी,देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मां रामकांती ने बताया कि शनिवार शाम को बिना कुछ बताये घर से निकल आया था देर रात तक घर नही लौटने पर तलाश किया लेकिन कहीं पता नही चला सुबह पता चला तब घटना स्थल पर आकर देखा।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेनसिक टीम को जांच के लिए बुलाया, घटना स्थल से लगभग बीस कदमों की दूरी पर एक लाल रंग की शर्ट व एक जोड़ी चप्पल पड़ी थी जांच पड़ताल करने के बाद शव को पेड़ से उतारे जाने की तैयारी चल रही थी घटना पर ग्रामीण महिलायों और पुरुषों की भीड़ जमा थी कि अचानक पेड़ की टहनी टूट गई, मृतक का शव नीचे गिर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया, ग्रामीणों मे चर्चा थी कि हफ्ते भर पहले मृतक अपने दोस्तों के साथ चर्चा कर रहा था कि लगता है मुझे फाँसी लगानी पड़ेगी। मृतक विवाहित था पास के गाँव दसहरा मे उसकी ससुराल थी घटना स्थल पर ससुरालीजन भी आ गए थे। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली मे रहकर काम करती है जबकि मृतक अक्सर गाँव मे ही रहता था कभी कभी वह पत्नी के पास दिल्ली जाया करता था, मृतक की मृत्यु का कारण अज्ञात है परिजन कुछ समझ नही पा रहे है। पति पत्नी मे अनबन का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक ने गाँव के एक तालाब मे सिंघाड़ा की बेल भी डाल रखी थी, परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार मृतक हमेशा कोई न कोई धंधा करता रहता था। मृतक के एक पुत्र अरुण दस वर्ष, पुत्री प्रांसी आठ वर्ष व हिमांसी छः वर्ष है घटना के समय पत्नी और बच्चे दिल्ली मे थे, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुत्र की असमय मृत्यु पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है।