MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी मीरजापुर महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीरा देवी पटेल के नेतृत्व में नगर विधानसभा के डगहर एवं बथुआ में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के साथ भारी संख्या में महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। आम आदमी पार्टी की 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का कार्य सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब में किया गया चाहे महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा हो या महिलाओं के लिए पेंशन बिजली पानी फ्री योजना दिल्ली और पंजाब की सरकार ने इसको लागू करके महिलाओं को सबल बनाने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है जिधर देखिए उधर महिला बालिकाओं के साथ अपराध हो रहा है उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। बैठक में प्रमुख रूप से सीमा प्रजापति जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ सीता सिंह राधा देवी रानी अनीता देवी छवि इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही।







