Home उत्तर प्रदेश आने वाली पीढ़ियों के असली शुभ चिंतक है यह बुजुर्ग

आने वाली पीढ़ियों के असली शुभ चिंतक है यह बुजुर्ग

PRAYAGRAJ NEWS: वृक्ष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अनवरत वृक्षारोपण के क्रम में आज 2880 वें दिन इन्द्रपुर चकमानधाता गांव के बुजुर्ग दंपति रामानंद चैरसिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बंधू देवी के साथ उनके कनिष्ठ पुत्र जग नारायण चैरसिया ने नींबू के पौधे का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सही मायने में पर्यावरण के सचेतक ये बुजुर्ग ही है। इन्हें अपनी पीढ़ियों के भविष्य में आने वाली आपदाएं साफ, साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर आज के युवा है जिन्हें प्रकृति पर्यावरण से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा। जिसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में जलवायु परिवर्तन की समस्या विकट रूप धारण कर लेगी। फिर पश्चाताप के अलावा हमारे पास कुछ भी नहीं बचेगा।