Home उत्तर प्रदेश आनंद मिश्र बनाए गए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव

आनंद मिश्र बनाए गए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव

6
0

भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने जौनपुर जनपद के राईपुर तथा भदोही जिले के कार्पेट सिटी निवासी आनंद मिश्र वशिष्ठ को संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव नामित किया है। उन्होंने आशा प्राप्त किया है कि आनंद मिश्र वशिष्ठ समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। आनंद मिश्र वशिष्ठ के मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रपति सचिव मनोनीत किए जाने पर भदोही विधायक जाहिद बेग, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कामिल अंसारी, शैलेश सिंह मंटू, मो.आसिफ खां, जिला प्रवक्ता अलीशेर खां, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, जिला सचिव राजकुमार यादव, अयूब अंसारी, भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, विधानसभा कोषाध्यक्ष राजेश राय, नगर अध्यक्ष अशरफ अली व नगर महासचिव हरिश्चंद्र सरोज आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।