Home उत्तर प्रदेश आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: सीओ की फटकार पर दलित युवक के साथ गाली गलौज तथा मारपीट व तोड़फोड़ व धमकी को लेकर तीन नामजद आरोपियों समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ पुलिस ने एससीएसटी का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के करीमनपुर निवासी अजय कनौजिया पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती दस अप्रैल को रात करीब दस बजे वह बाइक से सांगीपुर बाजार से घर वापस आ रहा था। अठेहा में अचानक उसकी बाइक पंचर हो गयी। दुकान की पूछताछ को लेकर कुछ लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। तहरीर के मुताबिक पड़ोसी गांव सेमरा के शहबाज पुत्र अमीर हसन, रियाजुल सुत अमीर हसन व आयूब पुत्र फारूख एवं तीन चार अन्य अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। पीड़ित ने घटना को लेकर तहरीर दी पर जांच के नाम पर कार्यवाही नहीं हुयी। इसके बाद उसने लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा से मिलकर फरियाद की। सीओ की फटकार पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी शहबाज समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है।