Home उत्तर प्रदेश आदिकाल से होता रहा है नवरात्रि में देवियों का पूजन रू गुरुदेव...

आदिकाल से होता रहा है नवरात्रि में देवियों का पूजन रू गुरुदेव नौ देवियों का दर्शन, पूजन कर लिया आशीर्वाद,

40
0

ओम नमः शिवाय आश्रम गऊघाट में देवियों के दर्शन, पूजन के बाद विशाल भण्डारा संपन्न
Prayagraj News प्रयागराज। ओम नमः शिवाय आश्रम गऊघाट, प्रयागराज में आज नौ देवियों के विविध स्वरूपों का दर्शन, पूजन कर आरती उतारी गयी और उसके बाद विशाल भण्डारा संपन्न हुआ जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद लिया।
ओम नमरू शिवाय के पूज्य गुरुदेव ने भक्तों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म के आस्था का सबसे प्रमुख पूजन नवरात्रि में मां के सभी स्वरूपो का है जो आदि, अनादिकाल से होता आया है और आज हो भी रहा है। उन्होंने बताया कि जब धरती पर असुरो की शक्तिया दिनो दिन बढती जा रही थी उनको रोकना मुश्किल हो गया तो सभी देवी, देवताओं ने अपनी शक्तियां एक जगह एकत्र कर आदि शक्ति माँ दुर्गा सहित नौ देवियों की संरचना करके असुरो का समूल नाश कराया। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि मां अम्बा, मां दुर्गा सहित सभी देवी, देवताओं पर आपकी कृपा बनी रहे, उन्नति हो और विश्व का कल्याण हो।