Home चंडीगढ़ आदि धर्म अनार्य समाज ‘आधस’ (रजि0) भारत की बैठक शांतिपूर्ण सम्पन्न। डाॅ0...

आदि धर्म अनार्य समाज ‘आधस’ (रजि0) भारत की बैठक शांतिपूर्ण सम्पन्न। डाॅ0 मुकेश अनार्य

189
0

घनश्याम दास,प्रात काल एक्सप्रेस

चंडीगढ पंजाब। आदि धर्म अनार्य समाज आधास’ (रजि0) भारत की शाखा सैक्टर 38 पश्चिम चंडीगढ़ में बैठक आहूत की गई। जिस की अध्यक्षता अनार्य श्रेष्ठ वीरेश डाॅ0 मुकेश अनार्यवंशी जी ने कि.उन्होंनें कहा कि 24 सितंबर 20 24 की शाम को 6 बजे आदि धर्म अनार्य समाज आधास (रजि0) भारत के 40 वें स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर अनार्य श्रेष्ठ अजय सिंह चौहान, शिव सेना हिंदूस्तान चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख एवं पंजाब के सचिव मुख्य अतिथि होंगे। सर्व सहमति से उपर्युक्त स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। बैठक में अमित अटवाल , राज कुमार ढींगान, मेघराज पुहाल, रामबीर गोगलिया तथा विनोद चंचल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंनें कहा कि स्थापना दिवस समारोह पर समस्त अनार्य आदि धर्म समाज (समस्त वाल्मीकिन) समाजी प्रेमी सादर आमंत्रित है। इस मौके पर दो शाखाओं का पुनर्गठन भी किया जाएगा।