Home उत्तर प्रदेश आदर्श कोल्ड स्टोरेज में घटित घटना में पूर्व मंत्री सहित तीन गिरफ्तार-वीडियों...

आदर्श कोल्ड स्टोरेज में घटित घटना में पूर्व मंत्री सहित तीन गिरफ्तार-वीडियों देखें.

12
0

फाफामऊ, प्रयागराज। जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज
थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में घटित घटना से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त थाना फाफामऊ, जनपदीय एस0ओ0जी0 व गंगानगर एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 मार्च को समय करीब 13.30 बजे थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया, जिसके मलबे में कुछ मजदूरों के दबने की सूचना पी0आर0वी0 द्वारा थाना फाफामऊ पर दी गयी । इस सूचना पर श्रीमान् पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।

स्थानीय पुलिस, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 व फायर ब्रिगेड तथा नगर निगम की संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में फसें कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है । मृतकों के शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा चुका है । प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम बनाम 1. अंसार अहमद पुत्र नवाब अली 2. जावेद पुत्र निजामुद्दीन 3. मो0 असलम बाबा 4. अलाउद्दीन पुत्र मो0 अनवार 5. उस्मान मैनेजर पुत्र मुकिम अहमद 6. मंजूर पुत्र अंसार अहमद 7. मो0 इरफान पुत्र मुकिमुद्दीन निवासीगण चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज व अन्य सहयोगी 04-05 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही-

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. अंसार अहमद पुत्र स्व0 नवाबअली निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज 2. अलाउद्दीन पुत्र अनवर अहमद निवासी निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज 3. मंजूर इलाही पुत्र अंसार अहमद निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ, जनपदीय एस0ओ0जी0 व गंगानगर एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.03.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत मलाक हरहर स्थित भदरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 01 फार्च्यूनर कार वाहन सं0-UP 70 DZ 1504 व कोल्ड स्टोरेज से सम्बन्धित कागजात व रजिस्टर के साथ गिरफ्तार कर निमयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. अंसार अहमद पुत्र स्व0 नवाबअली निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 70 वर्ष ।
2. अलाउद्दीन पुत्र अनवर अहमद निवासी निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष ।
3. मंजूर इलाही पुत्र अंसार अहमद निवासी चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 32 वर्ष ।

सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त अंसार अहमद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-92/2019 धारा-147/148/149/186/188/286/307/323/332/333/336/353/427/435/436/511 भा0द0सं0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम व बढ़ोत्तरी धारा-109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
* 01 फार्च्यूनर कार वाहन सं0-UP 70 DZ 1504
* कोल्ड स्टोरेज से सम्बन्धित कागजात व रजिस्टर ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 सविन तोमर, प्रभारी जनपदीय एस0ओ0जी0 कमिश्नरेट प्रयागराज मय टीम ।
3. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज मय टीम ।
4. उ0नि0 दिनेश कुमार यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 मुकेश यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. हे0का0 मुकेश कुमार, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।