Home उत्तर प्रदेश आठ अवैध देशी बम के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आठ अवैध देशी बम के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अन्तू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भवानी सगरा तालाब के पास से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ जिंदा देशी बम बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवशंकर वर्मा (30 वर्ष) निवासी जोगीपुर तथा चन्द्रशेखर ओझा (45 वर्ष) निवासी ओझा का पुरवा, थाना अन्तू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना अन्तू में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चन्द्रशेखर ओझा पर पहले से हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शिवशंकर वर्मा पर भी हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की आशंका को विफल किया है। एसपी प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना अन्तू प्रभारी निरीक्षक आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मतगंजन मिश्रा व उनकी टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।