SIDHARTHNAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की जेल से रिहाई पर मंगलवार को बढ़नी कस्बे में जश्न का माहौल देखा गया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील शाह ने इस ऐतिहासिक मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शकील शाह ने इस दौरान कहा, सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।
शकील शाह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें लगभग दो सालों तक जेल में रखा गया, जो उनके साथ घोर ज्यादती थी। उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय से जमानत मिलने के बावजूद, प्रशासन ने तुरंत उन पर दूसरा मुकदमा थोपकर उन्हें जेल में ही बनाए रखा। उन्होंने कहा, आज न्यायालय ने सभी मामलों में जमानत देकर यह साबित कर दिया है कि हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास और भरोसा है।
इस खुशी के अवसर पर, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व अध्यक्ष मो. इब्राहिम बाबा, मसूद अहमद, वसीम खान, सभासद अख्तर, श्यामदेव यादव, इफ्तेखार अहमद , राफिया खातून, मो. मोबीन, मो. वसीम शाह, दशरथ, खालिद, शाहिद, सलीम, मिथुन और नसीम दुधवनिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और आजम खान की रिहाई को न्याय की जीत बताया।







