Home उत्तर प्रदेश आगजनी से काबू पाने को लेकर किया गया जागरूक, बताए गए गुर

आगजनी से काबू पाने को लेकर किया गया जागरूक, बताए गए गुर

PRAYAGRAJ NEWS: सगरा सुन्दरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इण्टर कालेज और चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं को गुरूवार को अग्नि से बचाव का गुर सिखलाया गया। लालगंज की फायर बिग्रेड टीम के द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत छात्र छात्राओं को मॉक ड्रिल परीक्षण के जरिए बचाव की जानकारियां प्रदान की गयी। स्टेशन प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र व राहुल तिवारी तथा अमन मिश्र की टीम ने आग लगने की स्थिति में इसे बुझाने तथा आकस्मिक बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया। वहीं गैस सिलेण्डर में अचानक आगजनी की स्थिति में इसके फैलाव पर भी काबू पाने का गुर बताया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर धु्रव नारायण मिश्र, सूर्यभान वर्मा, सुचिता त्रिपाठी, समशाद अहमद, रोहित यादव, शेखर शुक्ला, निशाद फातिमा, संजू तिवारी, दिव्या तिवारी, शिव नारायण गुप्ता आदि रहे।