बालक की मौत से परिवार में मचा रहा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
BHADOHI NEWS: चैरी थाना क्षेत्र के हरिचंदनपुर गांव के पाल बस्ती में शुक्रवार की सायं आकाशीय बिजली गिरने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी दिनेश पाल का पुत्र प्राइज पाल सायं के समय अपने घर के पीछे गया था। इसी बीच बारिश के साथ आए तुफान के बीच आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बाइक बूरी तरह से झूलस गया। जिसे परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में भदोही नगर के इंदिरा मिल चैराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही चैरी थाना के उपनिरीक्षक रामनयन यादव व चैकी प्रभारी नथुनी सिंह मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्राइज कक्षा 6 के छात्र थे। जो अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक के पिता गुजरात के सूरत शहर में रहकर आटो रिक्शा चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे सूरत से घर के लिए निकल गए थे। बेटे की मौत से मां रीता देवी का तो रो-रोकर बुरा हाल रहा।







