14 अप्रैल को भव्य आयोजन के लिए पदाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश, जिम्मेदारियां तय
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय कोरांव में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को सेक्टरवार मनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल ने की। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा जनसंपर्क अभियान और प्रत्येक सेक्टर में आयोजन की जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन कर रहे रविंद्र जैसल जाटव जिला सचिव ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर की ही देन है कि दलित पिछड़ा समाज को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार मिला और वह शिक्षा चिकित्सा रोजगार में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से मंगल देव कोल जिला उपाध्यक्ष मेहताब खान नगर अध्यक्ष कोरांव,मीडिया प्रभारी मो. फिरोज, लालजी धनगर निराला शहादत अली एडवोकेट प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी रामानुज यादव पुष्कर यादव महासचिव अश्वनी पटेल विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ पवन सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष कोरांव राधे श्याम यादव अनीता कोल विष्णु यादव सेक्टर एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव प्रधान शिवदानी पाल एडवोकेट राधेश्याम यादव शरद सिंह यादव अजीत पटेल सेक्टर प्रभारी महुली राजकुमार कोल ब्लॉक अध्यक्ष मांडा उपेंद्र सिंह कुशवाहा प्रेम शंकर पटेल यादवेंद्र अहीर एडवोकेट एवं कार्यालय प्रभारी कोरांव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क कर आंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने में सहयोग करें।







