MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार की रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है जिससे अहरौरा जलाशय का जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने बांध के 22 फाटक खोलकर 835 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड बहाया जा रहा है। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। संवेदनशील इलाकों को सतर्क कर दिया गया है।किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि लगातार बढ़ रहे जल स्तर से उनकी फसलें खतरे में पड़ सकती हैं। वहीं, कई वर्षों बाद भरे अहरौरा बांध को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। पानी का विकराल रूप देखकर लोग भयभीत हो जा रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।







