Home इटावा अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार, लगभग 25 लाख रूपये की शराब...

अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार, लगभग 25 लाख रूपये की शराब बरामद

ETAWA NEWS: इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली अवैध शराब की तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 103 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 4944 टेट्रा पाउच में लगभग 900 लीटर शराब) व 01 महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक (चोरी का), 01 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद  की गयी (कुल अनुमानित कीमत 25,00,000/- रुपये ) जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी,परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे  एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पर विशाल होटल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक आता दिखायी दिया जिसे पुलिस टीमों द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक द्वारा महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये  2 व्यक्तियों (महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक चालक व उसका साथी ) को महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक सहित गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें से 103 पेटी रॉयल ग्रीन व्हिस्की (कुल 4944 टेट्रा पाउच) ROYAL CLASSIC WHISKY टैट्रा पाउच (for sale in Rajasthan only) बरामद हुयी । जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद भरतपुर राजस्थान से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार राज्य मे महंगे दामों पर बेचते हैं और बताया कि हम लोगों ने जनपद भरतपुर (राजस्थान) के थाना ओल के पास से करीब 103 पेटी रॉयल ग्रीन ब्हिस्की शराब लोड किया था । थाना ओल से पूरा माल नितिन तिवारी पुत्र अशोक तिवारी निवासी ताजगंज थाना ताजगंज जनपद आगरा दिलवाता है तथा इस काम की पूरी योजना पंकज पुत्र धर्म सिंह निवासी नवादा खुर्द थाना लवेदी जनपद इटावा व नंदकिशोर उर्फ नंदू पुत्र रघुराज सिंह निवासी मुरलीपुर थाना भरथना जनपद इटावा के साथ हम सभी ने मिलकर बनायी थी । शराब तस्करी के पैसे का लेनदेन मानवेन्द्र देखता है तथा मानवेन्द्र के पास एक 12 चक्का ट्रक RJ05GA6971 दूसरा10 चक्का ट्रक UP80CT2080 एक ईको UP80 CY 7778 तथा एक क्रेन है । महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक के चैसिस नम्बर को चैक किया गया तो महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक पर लगी नम्बर प्लेट एवं वास्तविक नम्बर प्लेट भिन्न-भिन्न पाये गये जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने यह महिन्द्रा बोलेरो मैक्सीट्रक जनपद कासगंज के थाना गंज डुण्डवारा से चोरी किया था तथा इसकी नम्बर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी में इसका प्रयोग कर रहे थे । जिस पर थाना गंज डुण्डवारा जानकारी की गयी तो उक्त महिन्द्रा बुलेरो मैक्सीट्रक की चोरी के सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 121/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया । 3 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी द्वारा 25,000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया गया ।