Home उत्तर प्रदेश अवैध पटाखों के निर्माण,भंडारण, बिक्री पर होगी रोक, कानून तोड़ने वालों को...

अवैध पटाखों के निर्माण,भंडारण, बिक्री पर होगी रोक, कानून तोड़ने वालों को मिलेगी कठोर सजा

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय/अभय कुमार त्रिपाठी) पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पटाखा निर्माण, भंडारण एवं बिक्री स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 03.09.2026 से 07.09.2026 तक 05 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.09.206 को क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र व अग्निशमन अधिकारी (एफ.एस.ओ.) मीरजापुर द्वारा संयुक्त रूप से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में विकास केसरी की आतिशबाज के गोदाम एवं दुकान तथा अन्य पटाखा प्रतिष्ठानों की चेकिंग एवं निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि पटाखा निर्माण एवं भंडारण से संबंधित लाइसेंस/अनुमति की निर्धारित शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अग्नि सुरक्षा के आवश्यक उपायों एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता कड़ाई से बनाए रखी जाए। स्थल पर किसी प्रकार की लापरवाही अथवा असुरक्षित व्यवस्था न रखने हेतु सचेत करते हुए आकस्मिक आगजनी अथवा विस्फोट की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही बाल श्रम के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने, प्रत्येक बिक्री स्थल को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने, आबादी एवं आवासीय क्षेत्रों से संबंधित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री अथवा परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार तत्काल विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए।