ETAWA NEWS: थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय प्रभूदयाल पुत्र महावीर सिंह मूल निवासी पुरा चतुर्भुज थाना चित्रहाट जिला आगरा तथा हाल निवासी नहर का पुल कचौरा बाईपास जसवन्त नगर के रहने वाले के रूप में हुई है। निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार की रात्री में बस स्टैंड चौराहे पर खड़े थे तभी उन्हें सूचना मिली कि कटरा विलोचियाँन ईदगाह तिराहे के पास एक युवक खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है इस सूचना पर जब पुलिस पहुँची तो उसने सिसहाट जाने वाली सड़क पर भागने की कोशिश की उसे दौड़कर पकड़ लिया उसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है न्यायालय में पेश किया है।







