MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। मंगलवार को उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से एक अभियुक्त शंकर जायसवाल पुत्र स्व0 दीनानाथ निवासी बबुरी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर के पास से 850 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-42/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया ।







