Home उत्तर प्रदेश अवैध खनन से भरे तीन डम्पर पुलिस ने पकड़ किया सीज

अवैध खनन से भरे तीन डम्पर पुलिस ने पकड़ किया सीज

अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी रहेगी:चंद्रसैन सैनी

SAHARANPUR NEWS: चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हैं तीन अवैध खनन से भरे डंपर को पड़कर कर सीज कर इसकी जानकारी जिला खनन अधिकारी व अन्य उच्च अधिकारियों  को दी ।
चिलकाना थाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने बताया कि  चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चिलकाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिये चलाए गए विशेष अभियान के तहत आज सोमवार की सुबह चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम द्वारा  चिलकाना क्षेत्र से तीन अवैध खनन से भरे डंपर को मौके से पकड़ा जबकि उसके सभी  चालक पुलिस व राजस्व विभाग टीम क़ो मौके पर आता देख अपने -अपने खनन से भरे डंपरो क़ो बीच रास्ते पर छोड़कर फरार हो गये । पुलिस व राजस्व विभाग टीम ने  इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी व अन्य उच्च अधिकारी को देते हुए उन सभी अवैध खनन से भरे डंपर को अपनी हिरासत में लेकर थाना चिलकाना लाकर सीज कर उनके खिलाफ  थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ओर वरिष्ठ उच्चाधिकारियो के स्पस्ट निर्देश है कि छेत्र मे कही भी अवैध खनन नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम से साथ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।