Home उत्तर प्रदेश अवैध खनन पर भाजपा नेता ने ट्रैक रोककर जताया विरोध,बिना नंबर प्लेट...

अवैध खनन पर भाजपा नेता ने ट्रैक रोककर जताया विरोध,बिना नंबर प्लेट के मिट्टी से भरा डंपर रोका

AURAIYA NEWS: बेला थाना क्षेत्र में अवैध खनन से नाराज एक भाजपा नेता ने सोमवार को कन्नौज की ओर से मिट्टी भरकर बेला की तरफ आ रहे बिना नंबर प्लेट के एक डंपर के आगे खड़े होकर रोक लिया, जिस पर उनके साथ कुछ लोगों द्वारा बहस भी की गई वहीं पुलिस द्वारा अवैध खनन किसी भी कीमत पर न होने देने का भरोसा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे मिट्टी के खनन को लेकर नाराज भाजपा नेता विमल दुबे द्वारा सोमवार की सुबह कन्नौज जनपद की ओर से बिना नंबर प्लेट का मिट्टी भरकर बेला की तरफ आ रहे डंपर को बैरियर पर रोक दिया गया जिस पर उक्त खनन में संलिप्त कुछ लोगों द्वारा भाजपा नेता विमल दुबे से बहस भी की गई। जब बहस कर रहे लोग डंपर को आगे बढ़ाने की चालक से बात कहने लगे तो भाजपा नेता विमल दुबे उक्त डंपर के आगे खड़े हो गए। बताया गया है कि रोक के बावजूद कन्नौज जनपद से बेला की ओर अवैध रूप से खनन कर मिट्टी लाई जा रही है। इस संबंध में बेला थाना प्रभारी गंगादास गौतम का कहना है कि मोहर्रम की वजह से देर रात तक पुलिस व्यस्त रही इस कारण बैरियर पर इस तरह की बात सामने आई है किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।