SAHARANPUR NEWS: पथवारे की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट, मौके पर पहुंची थाना चिलकाना पुलिस ने किया दोनो पक्षो के एक एक व्यक्ति को किया शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप मे गिरफ्तार। थाना चिलकाना छेत्र के गांव पटना उर्फ़ नया बांस मे भूमि विवाद को लेकर एक ही समाज के दो पक्ष आमने सामने भीड़ गये थे जहाँ एक पक्ष ने दुसरे पक्ष के लोगो के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से रोकने पर मारपीट का आरोप लगाया था वहीं दुसरे पक्ष द्वारा उक्त भूमि को उनकी निजी भूमि बताया जा रहा है जहाँ मौके पर पहुंची थाना चिलकाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षो के एक एक व्यक्ति को थाने मे लाकर शांति भंग की धारा मे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था जहाँ दोनों पक्षो की तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव समाज के सम्मानित लोगो द्वारा दोनों पक्षो को बैठाकर आपसी मतभेद दूर करा फैसला कराया। दोनों पक्ष के लोगो ने फैसला नामा दाखिल करा भविष्य मे सौहार्द पूर्ण रहेंगे और प्रशासन के नियमो का पालन करेंगे।







