Home उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने मनाया इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म दिन

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने मनाया इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म दिन

PRAYAGRAJ NEWS: शहर कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म दिन मनाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। इससे पहले सुबह करेली स्थित मदरसे के बच्चों के भी  कांग्रेसियों ने दुआ खानी करा के इमरान प्रतापगढ़ी की लंबी उम्र औरअच्छी सेहत की दुआ की गई। इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस निवर्तमान शहर अध्यक्ष अरशद अली ने बताया इमरान प्रतापगढ़ी जी ने गरीबों मजलूमों अगले पिछड़े अल्पसंख्यकों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम लगातार कर रहे हैं। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष परवेज सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद हसीन मुख्तार अहमद, विशाल सोनकर, महफूज अहमद, अधिवक्ता तबरेज अहमद, मोहम्मद लईक, मोहम्मद अल्तमस खान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सरताज, कमाल अली, मोहम्मद अकमल आदि मौजूद रहे।