Home इटावा अली से मोहब्बत करने वाला इंसान ही कामयाब – मौलाना मेंहदी नक़वी

अली से मोहब्बत करने वाला इंसान ही कामयाब – मौलाना मेंहदी नक़वी

ETAWA NEWS: मोमनीने इटावा की ओर से हर साल की तरह इस साल भी मजलिसे अज़ा का आयोजन पक्की सराये स्थित बड़े इमामबाड़े में किया गया जिसमें जियारतें बरामद की गईं। मजलिस में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मौलाना सैयद मोहम्मद मेंहदी नक़वी आज़मगढ़ ने तक़रीर करते हुए कहा कि फ़ातिमा ज़हरा फरमाती हैं दुनिया का सबसे नाकाम इंसान वो है जो अली से मोहब्बत नहीं करता। जो अली से मोहब्बत करता है वही कामयाब है। अगर अली से मोहब्बत नहीं तो चाहे कितनी दौलत मिल जाये चाहे कितना ऊंचा ओहदा मिल जाए मगर कामयाब नहीं है। चौथे इमाम फरमाते हैं एहलैबैत की मोहब्बत लोगों के दिलों में है। 1400 साल हो गए लोगों के दिलों से कोई ताकत एहलैबैत की मोहब्बत को मिटा नहीं सकी। चौथे इमाम फरमाते हैं वो मेरा चाहने वाला नहीं हो सकता जिसकी आंखों में इमाम हुसैन की शहादत सुनकर अश्क न आयें। मौलाना मोहम्मद मेंहदी नक़वी ने अली अकबर अलैहिस्सलाम की शहादत का दर्दनाक मंजर पेश किया। सोजख्वानी करते हुए हसन अली मेरठ ने बेहतरीन अंदाज में सोजख्वानी करते हुए कहा कि जब मेरी रूह तड़पती है तो मजलिस करके, अपने घर फ़ातिमा ज़हरा को बुला लेते हैं। अख्तर अब्बास रिज़वी ने पेशख्वानी की और तनवीर हसन, राहिल सगीर, शाबिल हुसैन सैफू, जीशान हैदर ने नोहाख्वानी की। अली अकबर अलैहिस्सलाम के ताबूत, हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का ज़ुलजना, मौला अब्बास अलमदार के अलम और हज़रत अली असग़र के झूले की जियारतें बरामद हुईं। मजलिस की सफलता में अदनान जाफ़री, राहिल सगीर, आतिफ एड., आमिर, जहीर अब्बास, हम्माद, जीशान हैदर, सोनू नक़वी, शब्बर अक़ील, फ़ातिक, समर सगीर, शाबिल हुसैन सैफू, श्यान हसन, बिट्टू, शावेज़ नक़वी, शारिक सगीर शानू, वफ़ा, मो. मियां, शाद अली हसन आदि का सराहनीय योगदान रहा। मजलिस में अल्हाज कम्म कमर अब्बास नकवी, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, मो. अब्बास, तसलीम रज़ा, सलीम रज़ा, राहत हुसैन रिज़वी, अयाज हुसैन, इबाद रिज़वी, टीएच रिज़वी, शौजब रिज़वी, शारिब नक़वी, राजा, शहजादे सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।