Home उत्तर प्रदेश अरिन ने मोनिरबा एकादश को जिताया

अरिन ने मोनिरबा एकादश को जिताया

फोटो – अरिन सिंह

PRAYAGRAJ NEWS: मोनिरबा एकादश ने सनराइज एकादश को 33 रन से हराकर शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया। इस जीत में अरिन सिंह (43 रन एवं दो विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लूकरगंज मैदान पर गुरुवार पर खेले गए मैच में मोनिरबा 25.4 ओवर में 171 रन (अभिजीत त्रिपाठी 61, अरिन सिंह 43, शिवम 2/10, अनिमेष चौधरी 4/18, लक्ष्य आनंद 2/24) बनाए। जवाब में सनराइज एकादश की टीम 20.1 ओवर में 138 रन (परिमल सागर 31, दक्ष भारती 13, मार्मिक राज 4/44, हैंडसम जायसवाल 3/20, अरिन सिंह 2/23) पर सिमट गई।