Home आस्था अम्बेडकर जयंती सहित विभिन्न अभियानों को लेकर हुई बैठक

अम्बेडकर जयंती सहित विभिन्न अभियानों को लेकर हुई बैठक

PRAYAGRAJ NEWS:  भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (14अप्रैल) एवं अन्य संगठनात्मक अभियानों को लेकर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर पदाधिकारियों ने कार्ययोजना की रूपरेखा बनाते हुए बैठक कर चर्चा परिचर्चा की। भाजपा जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय ने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती(14 अप्रैल) की पूर्व संध्या  (13 अप्रैल) पर प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा। ये कार्यक्रम महानगर के सभी मंडलों में किया जाएगा। अगले दिन अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं बस्ती संपर्क अभियान को लेकर भी योजना बनाई है जिसके तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटने पर चर्चा की गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, महामंत्री रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा उपस्थित रहे।