Home उत्तर प्रदेश अमित सिंह का विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने मनाया जन्मदिन

अमित सिंह का विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने मनाया जन्मदिन

KUSHINAGAR NEWS: हाटा बिकास खण्ड के जूनियर हाईस्कूल भठही  राजा में शुक्रवार को शिक्षक अमित सिंह का जन्मदिन शिक्षक और छात्र-छात्राओं द्वारा केक काट कर मनाया गया और लोक गायक धीरज राव द्वारा एक से बढ़कर एक गाए कजरी गीत  लोग लुफ्त उठाए। बता दें कि उक्त विद्यालय पर तैनात शिक्षक अमित सिंह का जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राओं द्वारा केक लाकर एक कमरे में एकत्रित होकर पूरे कमरे को सजाकर केक काटा गया। लोक गायक धीरज राव द्वारा एक से बढ़कर एक कजरी का गीत गाकर सुनाया और जन्मदिन पर बधाई व सोहर गीत गाकर सुनाया  जिसे  सुनकर लोग झूमने पर मजबूर हो गए l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव नयन द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा पढ़ने वाले हर एक बच्चे और शिक्षकों का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाता है तथा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाता है । इस अवसर पर शिक्षक नेता देवानंद दूबे, प्रवीण राव, धीरज मिश्रा, बिपिन सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, सुमित राय, मुरली मनोहर, रितेश सिंह  आदि मौजूद रहे।