Home उत्तर प्रदेश अभियंता और चिकित्सा विभाग क्वार्टर फाइनल में

अभियंता और चिकित्सा विभाग क्वार्टर फाइनल में

फोटो:डीआरएम कप में रवींद्र आनंद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते डॉ. परवेज अहमद-
डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रवींद्र की आतिशी बल्लेबाजी-
PRAYAGRAJ NEWS:  डीआरएम कप अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग और चिकित्सा विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अभियंता टीम के रवींद्र आनंद ने आतिशी बल्लेबाजी (95 रन, 47 गेंद, छह चौके, नौ छक्के) का प्रदर्शन किया। डीएसए मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मैच में आरपीएफ ने 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन (नरेश 43, शैलेश यादव 38 नाबाद, अमित द्विवेदी 35 नाबाद, भरत 21, सनी 2/34, विजय लाल व जीतलाल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में अभियंता विभाग ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 193 रन (रवींद्र आनंद 95, आसिफ अली 46, विक्की राय 16 नाबाद, शैलेश यादव, अमित त्रिवेदी एक-एक विकेट) बना लिए। रविंद्र आनंद को डॉ. परवेज़ अहमद ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में सिग्नल एंड टेलीकॉम (एसएनटी) ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन (अतुल शर्मा 36, प्रदीप वर्मा 35, आशुतोष यादव 33, ओम प्रकाश 4/12, अखिलेश कुमार, नागेंद्र पांडेय, नौशाद, परवेज अहमद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में चिकित्सा विभाग ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन (शाहनवाज अहमद 61, नागेंद्र पांडेय 32 नाबाद, अखिलेश कुमार 15, प्रदीप वर्मा, आशुतोष यादव, अखिलेश यादव और शहजाद एक-एक विकेट) बना लिए। ओमप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।